Seoni News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंगलवार की शाम एक साथ कुल 24 आईएएस अफसरों (IAS Officer Transfer) का ट्रांसफर कर दिया गया है। नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी जिले का कलेक्टर बनाया गया हैं। वहीं सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
बीते दिनों सिवनी बस स्टैंड में हिंदू युवक के साथ 6 मुस्लिम युवकों ने मारपीट की थी जिसका असर अब सिवनी की प्रशासनिक सर्जरी में दिखाई पड़ रहा हैं। आईएएस संस्कृति जैनके द्वारा सिवनी जिले में गिफ्ट अ डेस्क मुहिम चलाई जा रही थी जिसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही थी, लेकिन आज उन्हें अचानक हटा दिया गया।






