Seoni News: हटाए गए सिवनी कलेक्टर-एसपी, संस्कृति जैन नई कलेक्टर और सुनील मेहता नए एसपी

बीते दिनों सिवनी जिले के धनौरा एवं धूमा थाना क्षेत्र में 54 गोवंश के शव मिले हैं। इनमें से कुछ गायों के गले तो कुछ के अन्य अंग कटे मिले। जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on-

Seoni News: बीते दिनों सिवनी जिले के धनौरा एवं धूमा थाना क्षेत्र में 54 गोवंश के शव मिले हैं। इनमें से कुछ गायों के गले तो कुछ के अन्य अंग कटे मिले। जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं अब इस मामले में सिवनी जिले के कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार सिंह पर गाज गिरती हुई नजर आ रही हैं। इन दोनों अधिकारीयों को हटा दिया गया हैं। इनके बदले अब सिवनी जिले की नई कलेक्टर 2014 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन और नए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता होंगे।

सिवनी कलेक्टर रहे क्षितिज सिंघल को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल में प्रबंध संचालक के पद पर भेज दिया गया हैं। सिवनी एसपी रहे राकेश कुमार सिंह का भी ट्रांसफर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर किया गया हैं।

Leave a Comment